फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शियाओं ने मनाई ईद

Wed, 06 Jul 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
ईद
विज्ञापन
आपसी भाईचारे का प्रतीक ईद उल फित्र का पर्व बुधवार को नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में शिया मुसलमानों ने धूमधाम से मनाई। इस मौके पर नगर के अस्तुपुरा तथा मलिकटोला समेत ईदगाहों और मस्जिदों में अकीदत से ईद की नमाज अदा की। पूरे दिन लोगों के मिलने मिलाने और दावतों का दौर जारी रहा।
विज्ञापन



पाक रमजान के महीने की समाप्ति के साथ ही बुधवावर को शिया मुस्लिम धर्मावलंबियों ने ईद पर्व को परंपरागत रूप से मनाया। इस बीच चारों तरफ खुशियों का ही माहौल रहा। महिलाओं ने इस दिन अपने घरों में तरह-तरह का पकवान तैयार किया और घर पर ईद की मुबारकबाद देने आने वाले आगंतुकों की जमकर मेहमाननवाजी की।


लोगों ने उम्मीद जताई की हमेशा की तरह इस बार भी ईद पर्व का जश्न कई दिनों तक चलेगा। इससे पूर्व सुबह के समय नगर के मलिकटोला, अस्तुपुरा सहित जिले के विभिन्न इलाकों के शिया समुदाय के  ईदगाहों और मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। इस बीच सुरक्षा व्यवस्था के तहत पर्याप्त तौर पर सुरक्षा बलों की तैनाती रही। सुरक्षा बलों को नगर मेें प्रमुख रूप से सदर चौक,संस्कृत पाठशाला, औरंगाबाद, शाही कटरा,मिर्जाहादीपुरा आदि स्थानों पर तैनात किया गया था।      
विज्ञापन



घोसी संवाददाता के अनुसार घोसी नगर तथा आसपास के क्षेत्रों में शिया मुसलमानों द्वारा बुधवार की सुबह  ईद की नमाज धार्मिक रीतिरिवाज के साथ शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गई। ईद की  नमाज को संपन्न कराने के लिए आला प्रशासन और पुलिस बल मौजूद रहे।  


घोसी नगर के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित शिया सदर इमामबाड़ा पर इमाम मौलाना मोहम्मद मेहदी हुसैनी की उपस्थिति में हजारों मुसलमानों ने ईद की नमाज  अदा किया।इसी तरह से बड़ागांव बाजार में हैदरी मस्जिद में मौलाना नसिमुल  हसन के उपस्थिति में ,जाफरी मस्जिद में मौलाना मो. अली की उपस्थिति में तथा मस्जिद जहरा में मौलाना मो.गरीबुलहसन की उपस्थिति में सैकड़ों लोगों ने नमाज  अदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें