फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलेभ्ार में आस्था आैर श्रद्धापूर्वक मनाई गई बसंत पंचमी

Sat, 24 Jan 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बसंत पंचमी के मौके पर सरस्वती पूजा पूरे जिले में श्रद्घापूर्वक मनाई गई। खास तौर से विद्यालयों में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने एक साथ मिल कर हवन कर सामूहिक रूप से मां सरस्वती की पूजा की।
विज्ञापन



भव्य पूजा पंडालों में प्रतिमाओं को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच स्थापित किया गया। जिले में करीब 18 स्थानाें पर पूजा पंडाल स्थापित किए गए, जहां रखी गई भव्य सरस्वती प्रतिमाओं की लगातार दो दिनों तक पूजन अर्चन किया गया। 


पूजा के बाद इन प्रतिमाओं का विसर्जन जुलूस भी निकाला जाएगा। बसंत पंचमी के मौके पर जिले के अधिकांश शिक्षण संस्थाओं में सरस्वती पूजन  कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन



नगर क्षेत्र ब्राह्मण टोला स्थित राजगद्दी मैदान, अंधामोड़, संस्कृत पाठशाला,  सहादतपुरा, नरईबांध सहित विभिन्न स्थानों पर स्थापित होने वाले पूजा पंडालों में सरस्वती पूजन धूमधाम से हुआ।


ग्रामीण इलाकों में भी बसंत पंचमी की परंपरा बखूबी निभाई गई। नगर के विभिन्न स्कूलों में विद्या की अधिष्ठात्री मां सरस्वती का पूजन किया गया। आरएसएस कार्यालय और रामस्वरूप भारती तथा सरस्वती शिशु मंदिर जैसे विद्यालयों में खास तौर से सरस्वती पूजन के कार्यक्रम आयोजित किए गए।


शिशुओं और आचार्र्यों द्वारा विधि विधान से पूजन अर्चन किया गया। नगर के मठिया टोला स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में इनरह्वील क्लब की ओर से मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया।


छात्रों ने मुख्य रूप से बसंत गीत, भक्ति गीत, एकल गीत सहित विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया। इनरह्वील क्लब की अध्यक्ष कंचन तिवारी ने विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।


उमा इलेक्ट्रानिक इंस्टीट्यूट में सरस्वती पूजन उल्लास के साथ किया गया। संस्था के निदेशक केबी शुक्ल ने कहा कि मां सरस्वती की पूजा इसलिए की जाती है कि मां सरस्वती मनुष्य में जड़ता दूर कर ज्ञान संपन्न बनाती हैं।


सैनिक नर्सिंग स्कूल और सैनिक आईटीआई  ताजोपुर और सिटी मांटेसरी स्कूल कंधेरी के प्रांगण में सरस्वती पूजन हुआ।


 नर्सरी टीचर ट्रेनिंग सोनीधापा की ओर से बसंत पंचमी के मौके पर सरस्वती पूजन समारोह का आयोजन किया गया। पिपरीडीह संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के केएनएस इंटर कालेज रैकवारडीह, रामबचन विद्यास्थली इंटर कालेज भार, कृष्णा इंटर कालेज, कृष्णा महाविद्यालय ताजपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों के शिक्षण संस्थानों में सरस्वती पूजन समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन



दोहरीघाट संवाददाता के अनुसार बसंत पंचमी के अवसर पर कस्बा सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकाें में बसंत पंचमी के अवसर पर सरस्वती पूजन धूमधाम से किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें