फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस परेड का हुआ फुल ड्रेस रिहर्सल

Sat, 24 Jan 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड का शुक्रवार को पुलिस लाइन के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल हुआ। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली।
विज्ञापन



उन्होंने परेड का निरीक्षण करने के साथ गणतंत्र दिवस पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भी देखा। 26 जनवरी को पुलिस लाइन में होने वाली परेड का अभ्यास कई दिनों से पुलिसकर्मी और एनसीसी कैडेट कर रहे हैं।


 शुक्रवार को परेड की फुल रिहर्सल के दौरान पुलिसकर्मियों और एनसीसी कैडेटों ने परेड किया। जिसका कमांड करते हुए सीओ घोसी डा.अजय कुमार ने सभी टोली के कमांडरों से एसपी का परिचय कराया।
विज्ञापन



परेड में पुरुष पुलिसकर्मियों की पांच  टोली, महिला पुलिसकर्मियों की एक टोला, राजीव गांधी महिला पीजी कालेज के एनसीसी छात्राओें की एक टोली और पब्लिक सहर महिला महाविद्यालय के एनसीसी कैडेटों की एक टोली शामिल रही।


इसके साथ ही पुलिस का बाइक दस्ता, रेडियो शाखा, स्वाट टीम, फायरब्रिगेड भी शामिल रहा। शुक्रवार को परेड की सलामी पुलिस अधिक्षक अशोक कुमार शुक्ला ने ली।


 परेड के बाद एसपी ने सांस्कृतिक कार्यक्रमोें के अभ्यास को भी देखा। इसमें लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल, राजीव गांधी महिला महाविद्यालय, अमरवाणी मूकबधिर स्कूल, देव पब्लिक स्कूल, एसआरडी पब्लिक स्कूल, फातिमा स्कूल, देईथान इंदारा प्राइमरी स्कूल के बच्चे ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।


 परेड के पूर्वाभ्यास का संचालन राजेश श्रीवास्तव और शमाशेख ने  किया। इस मौके पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राना खातून, पब्लिक सहर महिला महाविद्यालय के प्रबंधक शेख शल्ल्रू, बबल्रू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें