विश्वकर्मा पूजनोत्सव पर नगर के निजामुद्दीनपुरा स्थित बिजली विभाग के ट्रांसफार्मर वर्कशाप पर प?
- फोटो : MAU
मऊ। देव शिल्पी विश्वकर्मा की जयंती पर शुक्रवार को कल-कारखानों, विद्युत उपकेंद्रों, रोडवेज और रेलवे स्टेशन परिसर, वाहनों के शो रूम समेत मशीनरी की दुकानों में विधिवत पूजा की गई। दोहरीघाट डिपो के वर्कशाप में रोडवेज कर्मियों ने देव शिल्पी की आराधना की गई।
मऊ डिपो के रोडवेज कार्यशाला में सुबह से ही कर्मचारियों ने साफ सफाई किया। भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित किया। अपराह्न बाद पूजन अर्चन किया। उधर रेलवे स्टेशन परिसर में लोको और विद्युत सेल में काम करने वाले रेलवे कर्मचारियों ने विधि विधान से आदि शिल्पी विश्वकर्मा का पूजन अर्चन किया। इधर नगर के नीजी क्षेत्रों के कल कारखानों में विश्वकर्मा का पूजन किया गया। वेल्डिंग का काम करने वालों, कारों , ट्रकों के गैराजों में मालिकों ने कर्मचारियों के साथ मिलकर भगवान विश्वकर्मा की पूजा की। इस अवसर पर कारों , बाइकों, तिपहिया वाहनों के शो रूमो में भी विश्वकर्मा पूजा की गई। लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। चिरैयाकोट : कसबे के नगर पंचायत के कर्मचारियों ने विश्वकर्मा की पूजा अर्चना किया। बाजार में लोगों ने अपने मशीनरी प्रतिष्ठानों पर साफ सफाई किया और आदि शिल्पी की पूजा की।
रतनपुरा : बाजार में दुकानों और घरों ने लोगों ने साफ सफाई करके भगवान विश्वकर्मा की पूजी की गई। रानीपुर : खुरहट और रानीपुर बाजारों में दुकानदारों ने भगवान विश्वकर्मा का पूजन अर्चन किया। सूरजपुर : छोटे बडे़ कल कारखानों, विद्युत उपकेंद्र पर वैदिक मंत्रों के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा की गई और भजन कीर्तन व हवन यज्ञ किया। क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र कोरौली, सूरजपुर, टेसूपार केंद्र में अवर अभियंता सत्येन्द्र कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पूजा हुई। श्रीराम चरितमानस का अखंड पाठ किया गया। वहीं विश्वकर्मा फर्नीचर शो रूम सूरजपुर पर विश्वकर्मा भगवान की मूर्ति रखकर की पूजा की गई। रसूलपुर ,बैरमपुर, मिश्रौली, कारूवीर, मुहम्मदपुर हसनपुर, करौंदी नरायनपुर, बनाफा, सुल्तानपुर में विश्वकर्मा जयंती मनाई गई।