फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी सौहार्द भाव से मनाए त्यौहार: अनुराग सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। स्थानीय थाने में शुक्रवार को नायब तहसीलदार अनुराग सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। जिसमें नागपंचमी, रक्षाबंधन और बकरीद के त्यौहार को लेकर तैयारियों को चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए नायब तहसीलदार अनुराग सिंह ने कहा कि इस समय उक्त त्योहारों को लेकर जिला प्रशासन काफी चौकन्ना है, हर छोटी बड़ी घटनाओं पर प्रशासन की पैनी नजर है। लोगों से त्योहार में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।बोले कि नगर क्षेत्र के अलावा कुर्थीजाफरपुर, अदरी और ग्रामीण क्षेत्रों में खलल डालने वाले शरारती तथा उपद्रवी तत्वों के मंसूबे कामयाब नहीं होने दिए जाएंगे। साथ ही लोगों को किसी अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की बात कही।वहीं कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए लोगों से बकरीद का नमाज घरो पर ही पढ़ने का अपील किया ।इस दौरान नगर के दोनों समुदायो के लोगों ने नगर को गंगा जमुना की तरह आपसी सौहार्द बनाकर रहने के लिए आश्वस्त किया ।बैठक में ईओ जयप्रकाश यादव, थानाध्यक्ष अजय कुमार तिवारी, नेसार मेहंदी , नेसार प्रधान ,राजेश यादव , सूर्यभान यादव , गौरी शंकर , सुबाष ,हाजी अरशद सेठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें