मऊ। अपराधियों पर नकेल कसने की शुरु हुई मुहिम के तहत कोतवाली और कोपागंज थाने की पुलिस ने क्षेत्र के सक्रिय तीन बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोली। इस दौरान शहर कोतवाली पुलिस ने दो और कोपागंज ने एक बदतमाश की हिस्ट्रीशीट खोली है।
कोतवाली पुलिस ने विभिन्न अपराधिक मामलों में नामजद कोतवाली क्षेत्र के हट्ठी मदारी मुहल्ला निवासी दानिश पुत्र अकबर अली और भीटी निवासी पंकज सिंह पुत्र हंसनाथ सिंह की हिस्ट्रीशीट खोली। कोतवाल राम सिंह ने बताया कि दानिश की हिस्ट्रीशीट का नंबर 87ए है तो एचएस नं0 86ए पंकज सिंह पुत्र हंसनाथ की हिस्ट्रीशीट संख्या 86ए है। इसीक्रम में कोपागंज थाने की पुलिस ने फैजुल्लाहपुर गांव निवासी विक्रम चौहान उर्फ मुन्ना पुत्र सभाजीत चौहान की हिस्ट्रीशीट खोला है। विक्रम की हिस्ट्रीशीट संख्या 69ए है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने लोगों ने भयभीत कर अपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया है।