मऊ। कोतवाली क्षेत्र के बालनिकेतन तिराहा स्थित महिला जिला अस्पताल से बृहस्पतिवार की रात चोरों ने बाथरूम में लगा एग्झास्ट चोरी कर लिया। शुक्रवार को अस्पताल प्रबंधन को घटना की जानकारी हुई। चौंकाने वाली बात हैं जिला महिला अस्पताल में सुरक्षा के लिहाज से 20 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे और दस से ज्यादा सुरक्षा गार्ड की तैनाती के बाद भी चोरी की घटना हो रही है।
शुक्रवार को जिला महिला अस्पताल में स्वंत्रतता दिवस को लेकर सफाई अभियान के दौरान चोरी की घटना की जानकारी हुई। घटना की जानकारी अस्पताल कर्मियों ने सीएमएस डॉ. चंद्रा सिन्हा को दी। चौंकाने वाली बात हैं जिला महिला अस्पताल में तत्कालीन सीएमएस डॉ. आरके गुप्ता द्वारा अस्पताल के हर कोने में 22 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरा लगवाया गया है।
वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दस से ज्यादा सुरक्षा गार्ड की तैनाती हैं। ऐसे में चोरी की घटना अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही को बयां कर रही हैं। बताते चलें कि अस्पताल में यह पहली चोरी की घटना नहीं हैं, तत्कालीन सीएमएस डॉ. आरके गुप्ता के समय में 20 से ज्यादा कीमती टोटियां चोरों द्वारा गायब की जा चुकी हैं।