फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सृष्टि और प्रियांशु विजय रहे अव्वल

विज्ञापन
सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट आने के बाद मुहम्मदाबाद गोहना के सेक्रेड हर्ट स्कूल छात्र-छात्राओं को मिठा - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। सीबीएसई के 10वीं का रिजल्ट मंगलवार को घोषित हो गया। जिले के अधिकांश विद्यालयों का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। विभिन्न स्कूलों के कई छात्र छात्राओं ने 95 फीसदी से ऊपर अंक हासिल किया। नगर स्थित लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल के प्रियांशु विजय ने 99.4 तथा किड्स किंगडम सीनियर सेकेंड्री स्कूल की सृष्टि शर्मा ने 99.40 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान पर परचम लहराया। किड्स किंगडम सीनियर सेकेंड्री स्कूल के छात्र समर यादव ने 98.8 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में दूसरा तथा अमृत पब्लिक स्कूल छात्र सूर्य कुमार यादव ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में तीसरा स्थान हासिल किया। जिले में सीबीएसई से संबद्ध 30 विद्यालयों में लगभग चार हजार छात्र छात्राएं अध्ययनरत हैं। किड्स किंगडम सीनियर सेंकेंड्री स्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। सृष्टि शर्मा ने सृष्टि शर्मा ने 99.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला तथा समर यादव ने 98.8 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा तथा अमर्त्य कृष्ण ने 97.8 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य ने छात्र छात्राओं को बधाई दी है।
विज्ञापन

नगर स्थित लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। विद्यालय में प्रथम स्थान प्रियांशु विजय ने 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त विद्यालय में पहला, अदिति राय तथा पीयूष भारद्वाज ने 97.6 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा तथा कुशाग्र द्विवेदी ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। नगर स्थित चंद्रा पब्लिक स्कूल परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के छात्र आशीष यादव ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया। तनिष्क सिंह ने 95.8 प्रतिशत पाकर दूसरा तथा अभिजय राय ने 95.4 प्रतिशत हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया। विद्यालय के प्रबन्धक एडवोकेट विजय बहादुर पाल, प्रधानाचार्य केसी पीटर ने बेहतर रिजल्ट के लिए शिक्षकों, छात्र छात्राओं को बधाई दिया है। मुहम्मदाबाद गोहना : कस्बा के किंग्स इडेन इंटरनेशनल स्कूल गालिबपुर, अमृत हायर सेकेंड्री स्कूल चालीसवां और सुरहुरपुर स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल के सीबीएसई बोर्ड हाई स्कूल का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। किंग्स इडेन स्कूल के अमान ख्रुर्शीद 97.83 फीसदी, दिव्यांशी गुप्ता 96.33 कपिल विश्वकर्मा 94.33 विद्यालय में क्रमश: पहला, दूसरा तथा तृतीय स्थान हासिल किया। छात्रों की सफलता पर विद्यालय के प्रबंधनक डॉ. प्रवीण मद्धेशिया, डॉ. मोनिका गुप्ता, प्रधानाचार्य राजेश मिश्रा ने मीठा खिलाकर छात्रों को उत्साहित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया। अमृत हायर सेकेंड्री चालीसवां का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। स्कूल के छात्र ने अभय गुप्ता, महिमा चौहान और निवेशिका यादव ने समान रूप से 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त ज्योति चौहान 92.8 प्रतिशत प्राप्त कर दूसरा तथा स्नेहा यादव 92 फीसदी अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। कालेज की प्रिंसिपल बिपाशा मुखर्जी और प्रबंधक राणा प्रताप सिंह ने छात्रों को मीठा खिलाकर उन्हें शुभकामनाएं दिया। सेक्रेड हर्ट स्कूल का परीक्षाफल शानदार रहा। कालेज के छात्र दिव्यांशुपाल कुशवाहा ने 98.6 प्रतिशत अंक लेकर तहसील में पहला स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार यश गौतम को 98 और दीपक यादव को 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ। कॉलेज की प्रिंसिपल किरण कृष्ण बरनवाल और प्रबंधक हरिकृष्ण बरनवाल ने छात्रों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें