फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामलों के निस्तारण में लाएं तेजी

Tue, 01 Aug 2017 11:27 PM IST
mau news
विज्ञापन
सदर तहसील पर लोगों की समस्या सुनते प्रभारी डीएम आशुतोष द्विवेदी और एसपी अभिषेक यादव।
विज्ञापन
सदर तहसील में मंगलवार को प्रभारी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। प्रभारी जिलाधिकारी  आशुतोष द्विवेदी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आईजी आर एस द्वारा जो भी आवेदन प्राप्त हो रहे हैं, उसका निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करें क्योंकि यह प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण बिन्दुओं में से एक है।   
विज्ञापन


    सीडीओ ने हिदायत दिया कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें । प्रभारी जिलाधिकारी द्वारा सभी विभागाध्यक्षों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि लंबित समस्याओं को एक सप्ताह के अन्दर अवश्य निस्तारित करें। इस अवसर पर 116 शिकायती आवेदन पत्र प्राप्त हुए। इनमें से नौ का  निस्तारण कर दिया गया।

तहसील दिवस के अवसर पर हरिश्चन्द्र चौहान निवासी मीरपुर रहीमाबाद कम्प्यूटरीकृत नकल में नाम न होने के संबंध में, मालती देवी पत्नी श्रीपत निवासी हरपुर ने रास्ता खोलवाने के संबंध में, बाला लखन्दर पुत्र कल्पनाथ निवासी शहजादपुर ने इण्डिया मार्क हैण्ड पंप के संबंध में, रामभवन पुत्र लालू निवासी पहसा ने दबंगों द्वारा खेत जोतने-बोने से रोकने, परशुराम पुत्र अयोध्या निवासी कोइरियापार ने विवादित भूमि पर अवैध निर्माण न करने देने के संबंध में, सत्यदेव पुत्र हीरालाल निवासी लसरा ने अतिक्रमण के संबंध में, फुला देवी पत्नी रामधनी निवासी हरपुर ने राशनकार्ड के संबंध में प्रार्थना पत्र दिए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, अपर पुलिस अधीक्षक शिवाजी , मुख्य चिकित्साधिकारी एससी सिंह, डीडीओ विजय शंकर राय, जिला कार्यक्रम अधिकारी जया त्रिपाठी, एसडीएम  डा. राजेश कुमार , डीपीआरओ शेषदेव पाण्डेय, तहसीलदार सदर मिथिलेश त्रिपाठी , नायब तहसीलदार सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।  
विज्ञापन


घोसी संवाददाता के अनुसार तहसील के सभागार में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।जिसमे 113 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुआ।जिसमें से मौके सात का निस्तारण किया गया। इस अवसर पर सीआरओ रामगोपाल सिंह के साथ उपजिलाधिकारी टीपी वर्मा ने कहा कि तहसील दिवस में प्राप्त शिकायती पत्रों को समय से और मौके पर जाकर निस्तारण करें। शिकायतकर्ता को कृत कार्यवाही से अवगत कराया जाए। निस्तारण में देरी पर कार्यवाही होगी। इस अवसर पर तहसीलदार सर्वेश सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक, इओ घोसी, खंड ‌िश्‍ाक्षा अधिकारी, आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें