फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाचार्य कक्ष का ताला तोड़कर नकद, कंप्यूटर, लैपटॉप चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के कोइरियापार स्थित कृष्णदेव इंटर कालेज के प्रधानाचार्य कक्ष का सोमवार की रात ताला तोड़कर चोर नकदी, कंप्यूटर, लैपटॉप, प्रिंटर, कैमरा चोरी कर ले गए। जाते समय चोर सीसीटीवी कैमरे को तोड़कर हार्ड डिस्क भी लेते गए। मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर प्रधानाचार्य ने कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में कोइरियापार स्थित कृष्णदेव इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि सोमवार की शाम कॉलेज बंद होने पर वह और शिक्षक तथा कर्मचारी घर चले गए। मंगलवार की सुबह जब वह कॉलेज पहुंचे तो देखा कि उनके कक्ष के छत की सीमेंट सीट क्षतिग्रस्त है। वहीं आलमारी का ताला टूटा है। उसमें रखे 20 हजार रुपये, कार्यालय में रखे दो कंप्यूटर, प्रिंटर, कैमरा, एक लैपटॉप सहित करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य का गायब था। चोर सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त कर हार्ड डिस्क लेते गए। इस घटना को लेकर कोतवाली में तहरीर दी गई है। सूचना पर कोतवाल नीरज पाठक मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें