फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में कोरोना पॉजिटिव सिपाही की ट्रेवेल हिस्ट्री मिलने पर मऊ में रहने वाला परिवार हुआ क्वारंटीन

Mon, 27 Apr 2020 10:28 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के काझा गांव में सिपाही के परिजनों को क्वारेंटाइन सेंटर भेजवाते एसडीएम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

वाराणसी के सिगरा थाने पर तैनात सिपाही के कोरोना पॉजिटिव होने और ट्रेवेल हिस्ट्री मिलने पर मऊ जिले के कांझा गांव में रहने वाले उसके पूरे परिवार को फातिमा स्कूल में क्वारंटीन कर दिया गया है। जबकि मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक में एडीओ रहे उसके पिता के चलते पूरे ब्लाक के कर्मचारियों को भी होम क्वारंटीन कर दिया गया है। 

विज्ञापन


रानीपुर थाना क्षेत्र के काझा गांव निवासी युवक पुलिस विभाग में है, अभी उसकी तैनाती वाराणसी जिले के सिगरा थाने में है। तबियत बिगड़ने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच की। इस दौरान पुलिसकर्मी कोरोना पॉजीटिव पाया गया।


सिपाही को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल मे भर्ती कराया गया, लेकिन बात करने पर केस स्टडी मिलने पर पता चला कि सिपाही एक सप्ताह पूर्व अपने घर आया था। इस बात की जानकारी होने पर इसकी सूचना जिला प्रशासन मऊ को भेजी गई।

 

इस पर रानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. दिनेश कुमार के नेतृत्व में रैपिड रिस्पांस टीम रानीपुर ब्लाक के काझा गांव पहुंची। सिपाही के पिता जो मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक में एडीओ है उनके सहित परिवार के आठ सदस्यों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई।

 

एडीओ ने बताया कि 28 मार्च को उसका बेटा गांव आया था। रात में रूकने के बाद वह सुबह ही वाराणसी के लिए रवाना हो गया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इन लोगों को स्क्रीनिंग करने के बाद सभी लोगों को एंबुलेंस से जिला मुख्यालय स्थित क्वारंटीन सेंटर में भर्ती कराया गया।

 

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एससी सिंह ने बताया कि वाराणसी से आई सूचना के बाद एहतियातन यह कदम उठाया गया। क्वारंटीन किए गए परिवार के सदस्यों का सेंपल जांच के लिए भेजा गया। उधर, मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक में एडीओ रहे सिपाहीपिता के चलते पूरे ब्लाक के कर्मचारियों को भी होम क्वारंटीन कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें