फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय जुलूस निकालने पर प्रधान पति सहित सात पर केस, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। कसारा ग्राम पंचायत की प्रधान निर्वाचित होने पर कांति राजभर के पति और समर्थकों द्वारा जीत का जुलूस निकालने पर पुलिस ने प्रधान पति और उनके छह अन्य समर्थकों के विरुद्ध आचार संहिता के उल्लंघन की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने सातों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कसारा की मतगणना में कांति देवी 425 वोटों से विजयी हुई थीं। जीत होने के बाद गांव में पहुँचते ही इनके पति द्वारा जीत का जश्न मनाते हुए जुलूस निकाला गया। जैसे ही गांव में जुलूस निकला तो किसी ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालते हुए पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चन्द्रभान के सीयूजी नम्बर पर डाल दिया। इसे गंभीरता से लेते हुए एसपी ने मुकदमा पंजीकृत करने का निर्देश दिया।पुलिस अधीक्षक का निर्देश मिलते ही थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी ने प्रधान पति नन्दू राजभर, वीरेंद्र राजभर,अरुण राजभर , मुसाफिर राजभर,संजय राजभर ,रामअवध राजभर , अभिमन्यु राजभर के विरूद्ध चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की धारा के तहत मुकदमा पंजीकृत कर सभी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें