फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बाबा विश्वनाथ इंटर काॅलेज के प्रबंधक पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के इटौरा चौबेपुर स्थित बाबा विश्वनाथ इंटर काॅलेज के प्रांगण में बिना मान्यता के नर्सरी से पांचवीं कक्षा के संचालन के मामले में खंड शिक्षा अधिकारी श्वेता मौर्या ने विद्यालय प्रबंधक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


तहरीर के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के इटौरा चौबेपुर स्थित बाबा विश्वनाथ इंटर काॅलेज के प्रांगण में नर्सरी से पांचवी कक्षा का संचालन किया जा रहा है। लेकिन विद्यालय प्रबंधन ने मान्यता नहीं ली गई है। इस मामले में शिकायतकर्ता शुभम सिंह पुत्र अयोध्या सिंह की तरफ से शिकायत की जा रही थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए खंड शिक्षा अधिकारी मुहम्मदाबादगोहना श्वेता मौर्या ने जांच की थी।
जांच में विद्यालय प्रबंधन द्वारा छह से 10वीं कक्षा तक विद्यालय संचालन के लिए मान्यता ली गई है। लेकिन धोखाधड़ी से नर्सरी से पांचवीं कक्षा का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी की जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने गत 23 जनवरी 2025 को विद्यालय प्रबंधक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया था। खंड शिक्षा अधिकारी ने गत तीन मार्च 2025 को इटौरा चौबेपुर स्थित बाबा विश्वनाथ इंटर काॅलेज के प्रबंधक संजय सिंह पुत्र तेज नारायण सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दिया। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें