फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति सहित छह पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बोझी निवासी महिला ने दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति सहित छह लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। दर्ज मुकदमे के अनुसार बोझी निवासी पूजा ने बताया कि उसकी शादी 2022 में संदीप के साथ हुई है। आरोप लगाया कि शादी के एक साल तक सब सामान्य रहा, लेकिन 2023 में शादी में कम दहेज मिलने का ताना देकर उसे परेशान किया जाने लगा।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि इसके बाद उसके पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने उससे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस आरोपी पति संदीप, सास बसंती, देवर रितेश, चचेरे ससुर नरसिंह, जेठानी मिनी और ससुर अलगू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें