फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: चाकू और तमंचा से हमला कर घायल करने में आठ पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के सोड़सर गांव निवासी महिला की शिकायत व कोर्ट के आदेश पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने शुक्रवार की शाम आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों ने पुरानी रंजिश में महिला के पति को तमंचा के बट और चाकू से हमला कर लहुलुहान कर दिया था। स्थानीय पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर महिला कोर्ट पहुंची।
विज्ञापन

दर्ज मुकदमे के अनुसार कविता यादव का आरोप है कि बीते 17 अप्रैल की रात 9:30 बजे उनके पति राम प्रकाश ट्रैक्टर से गेहूं की मड़ाई कर वापस लौटे। तभी पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही पंकज यादव, अंचल यादव, अभिषेक, राधेश्याम उर्फ गुड्डू यादव, कल्पनाथ यादव, शेर बहादुर यादव, योगेंद्र और श्रीराम यादव घर पहुंचकर गाली देने लगे। वहां से चले जाने को कहने पर लाठी, डंडा, चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिए। किसी ने तमंचा से गोली चलाई जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें