फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पोखरी में मिली लावारिस बाइक, ले गई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
हलधरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव स्थित पोखरी में शनिवार दोपहर लावारिस बाइक मिली। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाहर निकाला और थाने ले गई। दिन में भीषण गर्मी के कारण गांव के कुछ बच्चे पोखरी में नहा रहे थे। इसी दौरान गहरे पानी में पहुंचने पर एक बच्चे से बाइक टकराई। उन्होंने ग्रामीणों को सूचना दी, धीरे धीरे वहां भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को बाहर निकाला, जो जगह जगह से टूटी थी, नंबर प्लेट भी नहीं लगा था। थाना प्रभारी निरीक्षक जगदीश प्रसाद विश्वकर्मा ने बताया कि बाइक को कब्जे में लेकर चेचिस नंबर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें