वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के एकौना गांव निवासी नीलम यादव पत्नी जितेंद्र यादव को मारपीट कर घर से बाहर निकालने और उसके साथ छेड़खानी करने को लेकर मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया था। जहां पीड़िता ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया।
प्राथमिक दर्ज न होने पर पीड़िता ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। सोमवार को न्यायालय के आदेश पर रामबदन यादव समेत 17 लोगों के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया है। मुकदमा पंजीकृत होने के पश्चात क्षेत्र के उपनिरीक्षक इस मामले की जांच पड़ताल में जुटे थे। मोहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र के एकौना गांव निवासी विवाहिता ने ससुराल जनों पर पुलिस के साथ मिलकर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा था।
विवाहिता नीलम यादव ने बताया कि उसकी शादी एकौना गांव में हुई थी। शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसे मारते पीटते थे। ससुराल पक्ष के लोगों ने बुरी तरह मारा पीटा। डायल 112 नंबर की पुलिस ने दोनों पक्ष को थाने लेकर गई। जहां थाना प्रभारी द्वारा विवाहिता को उसके मायके भेजने का दबाव बनाया। बीते 18 अक्टूबर को पति और ससुराल वालों ने रात में उसका मोबाइल छीन कर बुरी तरह मारा पीटा था।