कलेक्ट्रेट पर विरोध दर्ज कराते अवधपुर इंदारा गांव के लोग।
- फोटो : mau
कोपागंज ब्लाक के अवधपुर इंदारा के लाभार्थियों को राशनकार्ड में कटे यूनिट की वजह से खाद्यान वितरण ना होने पर मंगलवार को कार्डधारकों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। बाद में जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु को ज्ञापन सौंपकर समस्या का निस्तारण की मांग की। बह 11 बजे ग्राम अवधपुर इंदारा के 20 महिलाएं और पुरुष खाद्यान ना मिलने पर समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष धीरज राजभर के नेतृत्व में कलेक्ट्रट पहुंचे।
जहां जिलापूर्ति विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। महिलाओं ने बताया कि ऑनलाइन करने के नाम पर संबंधित कोटेदार द्वारा कई बार ऑनलाइन करा कर फॉर्म मांगा गया। फॉर्म जमा करने के बाद जब उपभोक्ता राशन लेने जा रही तो कोटेदार द्वारा परिवार के सदस्यों का नाम ही राशनकार्ड में नही बताया जा रहा और परिवार के सदस्यों के आधार कार्ड के साथ जिलापूर्ति कार्यालय पे जमा कराने के लिए कहा जा रहा।
उपभोक्ता द्वारा अपने परिवार के सदस्यों का आधार कार्ड कई बार जमा करने के बाद भी उनका नाम राशनकार्ड पे नही चढ़ाया जा रहा। जिसके वजह से ग्राम सभा के राशनकार्ड धारको को राशन नही दिया जा रहा। कहा कि आधार कार्ड जमा करने के नाम पर विभाग गरीब महिलाएं अपने परिवार का काम छोड़ विभाग का चक्कर काट रही। प्रदर्शन में संध्या राजभर, फुला देवी, चंद्रावती देवी, महराजिया देवी, कमली देवी, फिरती देवी, शिला देवी, कौशल्या देवी, विष्णु राजभर आदि मौजूद रहे।े