घोसी (मऊ)। कोतवाली क्षेत्र के मझवारा मोड़ पर सोमवार की देर शाम कार और पिकअप में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर लगने पर कार के फ्रंट सीट पर लगे एअर बैग खुलने के चलते चालक हादसे में गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। पुलिस ने इंजीनियर को सीएचसी में भर्ती कराया।
गोरखपुर में बिजली विभाग में अवर अभियंता के पद पर तैनात गाजीपुर जिले के रीवापुर निवासी शिवशंकर प्रसाद पुत्र लक्ष्मी प्रसाद सोमवार की देर शाम कार से गाजीपुर जा रहे थे। अभी वह मझवारा मोड़ के पास पहुंचा था कि सामने से आ रहे बेकाबू पिकप ने टक्कर मार दी। इस भीषण भिड़त में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
वहीं एयरबैग खुलने के चलते कार चला रहा इंजीनियर मामूली रूप से घायल हुआ। उधर हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर घोसी एसओ सच्चितानंद यादव घटनास्थल पर पहुंचे और घायल इंजीनियर को घोसी सीएचसी में भर्ती कराते हुए पिकअप को जब्त करने की कार्रवाई की।