फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरी खेत में गई तो खेत मालिक ने पांच को पीटकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के हंसापुर किरकिट गांव में मंगलवार को एक व्यक्ति के खेत में गांव के एक व्यक्ति की बकरी चली गई। इस बात से नारात खेत स्वामी ने दूसरे पक्ष के पांच लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया।पुलिस ने घायल की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद सहित आठ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

दर्ज मुकदमे में घोसी कोतवाली के हांसापुर किरकिट निवासी सलिमुन्निशा पत्नी इजहार शाह ने बताया कि उसका कारीसाथ पथरी निवासी विश्वनाथ से जमीनी विवाद चला आ रहा है। मंगलवार केे दोपहर में उसकी बकरी विश्वनाथ के खेत में चली गई। जिस पर वह गालीगलौज करने लगा, जब उसने विरोध जताया कि विश्वनाथ और उसके दोनों बेटे महेंद्र, रविंद्र तथा रामप्रवेश चार अज्ञात लोगों ने हमला दिया। बीच बचाव करने आए मोहम्मद अली पुत्र शेरमुहम्मद, निजामुद्दीन पुत्र ईशु और पुत्री इमराना, पुत्र सुलेमान को मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पांचों घायलों को घोसी सीएचसी पहुंचाया। उधर पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद और चार अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें