फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: माध्यमिक विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के लिए चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले के राजकीय और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के लिए विभाग की तरफ से एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक विशेष नामांकन अभियान चलाया जाएगा। आठवीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद कोई विद्यार्थी उच्च शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा।
विज्ञापन

अभियान के तहत कक्षा आठ उत्तीर्ण प्रत्येक छात्र-छात्रा का नामांकन निकट के राजकीय माध्यमिक विद्यालय, सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय, स्ववित्तपोषित माध्यमिक विद्यालय सहित अन्य बोर्ड सीबीएसई, आइसीएसई एवं संस्कृत शिक्षा परिषद से संबद्ध माध्यमिक विद्यालय में नौवीं कक्षा में कराया जाएगा। शासन स्तर से मानीटरिंग सेल का गठन होगा।
जिले में 17 राजकीय, 67 सहायता प्राप्त सहित 436 मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय हैैं। नया शिक्षा सत्र शुरू होने में दो दिन शेष हैं, लेकिन माध्यमिक विद्यालयों में नौवीं कक्षा में शत प्रतिशत नामांकन कराने की कवायद तेज हो गई है। जिले के राजकीय और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के लिए जिले में जिलाधिकारी के नेतृत्व में माध्यमिक शिक्षा विभाग की तरफ से एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक विशेष नामांकन अभियान चलाया जाएगा। अभियान के संचालन के लिए कार्ययोजना तैयार करने के लिए जिलाधिकारी द्वारा जनपदस्तर पर बैठक बुलाई जाएगी। जिसमें जनपद के मुख्य विकास अधिकारी सहित महत्वपूर्ण अधिकारियों को आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन

इनसेट
प्रत्येक उच्च प्राथमिक विद्यालय में रखा जाएगा ट्रांजिशन रजिस्टर
मऊ। जिला विद्यालय निरीक्षक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के साथ संयुक्त रुप से विशेष नामांकन अभियान संचालित करेंगे। इसके लिए प्रत्येक उच्च प्राथमिक विद्यालय में एक ट्रांजिशन रजिस्टर रखा जाएगा। ट्रांजिशन रजिस्टर में गत शैक्षिक सत्र में कक्षा आठ उत्तीर्ण करने वाले छात्र छात्रा का विवरण और उसके द्वारा कक्षा नौ में प्रवेश लेने की स्थिति, कक्षा नौ में प्रवेश की दशा में विद्यालय का नाम आदि का उल्लेख हो। विशेष अभियान के दौरान शिक्षकों की टीम घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क करेगी।


पांच किमी के दायरे में फीडर विद्यालय होंगे चिह्नित
मऊ। पांच किमी के दायरे में उच्च प्राथमिक विद्यालय को फीडर विद्यालय के रूप में चिह्नित किया जाएगा। माध्यमिक विद्यालय द्वारा फीडर विद्यालय के कक्षा आठ उत्तीर्ण करने वाले सभी छात्र छात्राओं को कक्षा नौ में प्रवेश दिया जाएगा।राजकीय बालिका इंटर कालेज के प्रधानाचार्य को नोडल नामित किया जाएगा। जिस ब्लाॅक में राजकीय माध्यमिक विद्यालय संचालित नहीं हैं। वहां सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य को विकास खंड प्रभारी नामित किया जाएगा।

जिले के राजकीय और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के लिए विभाग की तरफ से एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक विशेष नामांकन अभियान चलाया जाएगा। जिले के सभी प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर दिया गया है। नोडल अधिकारियों के तैनात करने की प्रक्रिया चल रही है। - वीपी सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें