फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सेवा सुशासन के 25 वर्ष पूरे होने पर शिविर का आयोजन

विज्ञापन
दोहरीघाट ब्लॉक पर लगे  शिविर में मौजूद स्टाल का निरीक्षण करते भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य।  - फोटो : 1
विज्ञापन
दोहरीघाट। स्थानीय ब्लॉक कार्यालय परिसर में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर चले सेवा सुशासन 25 वर्ष महाअभियान के तहत सात दिवसीय जनकल्याण शिविर और स्वास्थ्य मेले का शनिवार को शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने दीप प्रज्जवलित और फीता काटकर शुभारंभ किया। विभिन्न विभागों के लगे स्टालों का अतिथियों और अन्य लोगों ने अवलोकन किया। मेले में समाज कल्याण, स्वास्थ्य, कृषि, बाल विकास, पशु, ग्राम विकास, पंचायती राज विभाग और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सहित कई विभागों के स्टाल लगाए गए थे। स्वास्थ्य विभाग के स्टाल पर चिकित्सकों ने मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान बीडीओ विकास शुक्ल, अधीक्षक डॉ. फैजान, आयुष राय, मंडल अध्यक्ष आजाद जायसवाल, नपं अध्यक्ष विनय जायसवाल, अवधेश राय, रामधीन पांडेय आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें