मुहम्मदाबाद गोहना तहसील पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यक
- फोटो : 1
मुहम्मदाबाद गोहना/करहां। संपूर्ण समाधान दिवस पर शनिवार को मुहम्मदाबाद गोहना तहसील में शनिवार को भाकपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री को ज्ञापन सौंपा। सभी ने दलित उत्पीड़न और कार्रवाई में प्रशासनिक लापरवाही का आरोप लगाया। संबोधित करते हुए भाकपा के राज्य कौंसिल सदस्य रामकुमार भारती और पूर्व जिला सचिव रामसोच यादव ने कहा कि देश और समाज में महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को लेकर बदहाली है। धर्म-जाति के नाम पर दलित, अल्पसंख्यक और गरीबों पर उत्पीड़न बढ़ रहा है। सत्तारूढ़ दल के नेता चुप्पी साधे हुए हैं। इस दौरान जयप्रकाश चौहान, गुलजारी देवी, रामजीत चौहान, रणविजय सिंह, रघु पाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।