नगर क्षेत्र के हिंदी भवन में दवा प्रतिनिधियों को 15वां वार्षिक सम्मेलन रविवार को हुआ। इसमें दवा प्रतिनिधियों की समस्याओं और उनके निराकरण पर चर्चा हुई। सम्मेलन में नई कार्यकारिणी का गठन हुआ।
प्रांतीय नेता रघुवंश उपाध्याय ने कहा कि सरकार और कंपनियों द्वारा लगातार दवा प्रतिनिधियों का उत्पीड़न हो रहा है। उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी दवा प्रतिनिधियों को एकजुट होकर संगठित रहने की बात कही। संगठन में काफी शक्ति होती है ऐसे में संगठित होने की जरूरत है।
सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे आरवी सिंह ने कहा के कई प्रदेशों में श्रम कानूनों में बदलाव हुए हैं ऐसे में उत्तर प्रदेश में भी श्रम कानून में बदलाव होना चाहिए।
जिससे कामगारों और मजदूरों को उनका हक मिल सके। सम्मेलन के दौरान नई कार्यकारिणी का भी गणन हुआ। जिसमें अध्यक्ष विजय सिंह, उपाध्यक्ष सौरभ श्रीवास्तव, मंत्री रमन पांडेय, संयुक्त मंत्री आदित्य गुप्ता, कोषाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव सहित कार्यकारिणी सदस्य चुने गए।