जनपद मुख्यालय पर जनवादी पार्टी सोशलिस्ट के कार्यकर्ताओं ने मसर्रत अली व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।
उधर घोसी में भी हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने अलगाववादी समर्थक मसर्रल का पुतला फूंका।
पुतला फूंकने के बाद आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए जनवादी पार्टी सोशलिस्ट के जिला महासचिव भूपेंद्र गोंड ने कहा कि देश के प्रति हो रही किसी भी आतंकी व अलगाववादी गतिविधियाें को अंजाम देने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
राष्ट्रहित की बात करने वाले देश के प्रधानमंत्री सत्ता के मद में अंधे हो गए हैं। घोसी विधानसभा के प्रभारी जितेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि एक तरफ भाजपा कश्मीर में समर्थन देकर सरकार बनवाती है।
दूसरी तरफ देशद्रोह के आरोप में जेल बंद मसर्रत को जेल से बाहर निकलवाती है। यही भाजपा का असली चेहरा है। हिंदुस्तान का झंडा जलाने वाले को फांसी दे देनी चाहिए। इस मौके पर राम नगीना सिंह चौहान, शिवाजी कन्नौजिया, मुन्नीलाल चौहान, कमलेश चौहान, हरिकेश चौहान आदि रहे।
घोसी संवाददाता हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने कश्मीर में भारत विरोधी नारे लगाने को लेकर अलगाववादी नेता मसर्रत आलम का पुतला फूंका। साथ ही सजा देने की मांग की। इस अवसर पर अजीत, सुनील, मनोज आदि शामिल थे।