फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: मऊ में कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने पेश किया भाजपा का संकल्प पत्र, इन मुद्दों पर कही ये बात

Mon, 15 Apr 2024 04:07 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने मऊ में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र पेश किया। उन्होंने कहा कि यह सर्वांगीण विकास के साथ भारत को सशक्त करने का संकल्प पत्र है। 
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री एके शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर विकास और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में पार्टी का संकल्प पत्र पेश किया। एके शर्मा ने बताया कि भाजपा का यह संकल्प पत्र सभी लोगों के सर्वांगीण विकास के साथ देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने वाला है। 

विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के तीसरे टर्म में हर घर गैस की पाइपलाइन लगाई जाएगी। साथ ही सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए नई योजना पर काम किया जाएगा। कहा की समान नागरिक संहिता के साथ एक देश एक चुनाव के संकल्प को लेकर भी सरकार काम कर रही है। 

विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन को बढ़ावा देने के लिए भी पूरे देश में अनेक स्थानों पर मुक्त चार्जिंग की व्यवस्था की जाएगी। जिससे लोग आसानी से वाहनों को चार्ज कर सकें। कहा कि सरकार हर घर को मुफ्त बिजली देने के वादे पर भी तेजी से कम कर रही है। वहीं छात्रों को एक विशेष आइडेंटी कार्ड जारी करने की भी योजना बनाई गई है।  
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने करीब आधे घंटे तक प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा द्वारा जारी संकल्प पत्र को पढ़कर उसके सभी बिंदुओं को विस्तार से बताया। कहा की सरकार के तीसरे टर्म में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के सहयोग से काम किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें