फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूने घर का ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाया लाखों का सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
सूरजपुर (मऊ)। मधुबन थाना क्षेत्र के चकउथ गांव में चोरों ने एक ग्रामीण के सूने घर का निशाना बनाते हुए लाखों रुपये का सामान समेट ले गए। घटना के समय घर के सदस्य गांव से बाहर गए हुए थे। बुधवार की सुबह घर की महिला सदस्य के वापस लौटने पर उसे चोरी की जानकारी हुई। पीड़िता ने चोरी की घटना पुलिस को दी, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस को सौंपी तहरीर में मधुबन थाना क्षेत्र के चकउथ गांव निवासी शांति देवी ने बताया कि वह घर पर अकेली रहती है, उनका पति बाहर काम करता है। दवा लेने के लिए वह घर से एक सप्ताह पूर्व अपने मायके गई हुई थी। बुधवार की सुबह जब अपने घर पहुंची तो पाया कि ताला टूटा पड़ा हुआ है। जबकि घर के अंदर रखा सामान बिखरा पड़ा हुआ। आलमारी में रखी दो सोने की अंगूठी, कान की बाली, मंगलसूत्र तथा दो कनफूल सहित करीब एक लाख रुपये का आभूषण चोरी कर ले गए। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें