फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: तीन दिनों तक रोडवेज स्टेशन पर नहीं होगा बसों का ठहराव

विज्ञापन
नगर ​में खाली पड़ा रोडवेज परिसर।संवाद
विज्ञापन
मऊ। अष्टमी और दशहरा के चलते डायवर्जन का असर अन्य वाहनों के साथ रोडवेज बसों पर भी पड़ा है। तीन अक्तूबर तक रोडवेज बसें स्टेशन पर नहीं रुकेंगी। इससे यात्रियों को परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन

बसों के कारण रोज जाम लगने और नवरात्र में प्रवेश वर्जित रहने के चलते मऊ डिपो को शहर से बाहर हाईवे पर स्थानांतरित करने का शासन से दो साल पहले निर्देश मिला था। लेकिन अभी तक जमीन चिह्नित नहीं हो पाई है।
अली बिल्डिंग के सामने दुर्गापूजा पंडाल और मूर्ति स्थापना के चलते 30 सितंबर से एक अक्तूबर को सुबह से रात के 11 बजे तक रोडवेज बसों सहित अन्य वाहनों को आजमगढ़ तिराहे से डायवर्ट कर दिया गया था। अब मूर्ति विसर्जन के चलते दो अक्तूबर की शाम चार बजे से तीन अक्तूबर की सुबह नौ बजे तक मतलूपुर से ही सभी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगा।
विज्ञापन

मूर्ति विसर्जन के चलते यहां से रहेगा डायवर्जन
यातायात पुलिस के अनुसार दो अक्तूबर की शाम चार बजे से तीन अक्तूबर की सुबह नौ बजे तक मतलूपुर से शहर में आने वाले वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। आजमगढ़ तिरामे से कोई भी वाहन रोडवेज और मतलूपुर की तरफ नहीं जाएंगे। मिर्जाहादीपुरा-रानीपुर संपर्क मार्ग पर फोरलेन ओवरब्रिज से शहर में जाने वाले वाहनों पर रोक रहेगी। सलाहाबाद की तरफ से आने वाले वाहन शीतला माता मंदिर और आजमगढ़ तिराहा की तरफ नहीं जायेंगे।
विज्ञापन

आखिरी मूर्ति के मिर्जाहादीपुरा से औरंगाबाद पहुंचने के बाद मतलूपुर से आजमगढ़ तिराहा की तरफ आने वाले वाहनों के लिए यातायात सामान्य कर दिया जायेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें