फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूलभूत सुविधाओं के अभाव का दंश झेल रहा बोझी बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। बोझी बाजार मूलभूत सुविधाओं के घोर अभाव का दंश झेल रहा है। इस बाजार में सड़कें बदहाल हैं। नालियों के अभाव में घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़कों और गलियों में बहता रहता है। बाजार के आधे से अधिक भाग में जलनिकासी की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में बाजार निवासियों समेत बाजार आने-जाने वालों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

बोझी बाजार सबरहद बिरैचा और बोझी ग्राम पंचायतों में संयुक्त रूप से विस्तारित बाजार में मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है। विधानसभा क्षेत्र की दृष्टि से देखा जाय तो पूरी बोझी बाजर घोसी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत स्थित है, जो मधुबन विधानसभा क्षेत्र से सटे है। लोगों का कहना है कि दो ग्राम पंचायतों के परिसर में और दो विधानसभा क्षेत्रों के बार्डर पर घोसी विधानसभा क्षेत्र में स्थित इस बाजार के विकास के मुद्दे पर कोई भी जनप्रतिनिधि ध्यान देने को तैयार नहीं।
यही वजह है कि उपयोगिता की दृष्टि से महत्वपूर्ण यह बाजार अत्यंत बदहाल है। बाजार में चहुंओर सड़कें बदहाल हैं। कीचड़-गंदगी के अंबार हैं। पटरियां क्षतिग्रस्त व अतिक्रमण की जद में हैं। ऐसे में फुटपाथी दुकानदारों को अत्यंत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं आवश्यक खरीददारी करने के लिए इलाके से बाजार आए नागरिकों को वाहन पार्किंग आदि के लिए जद्दोजहद करनी पड़ती है। उधर, इस बदहाली के कारण बाजारवासी व्यवसायियों के व्यवसाय पर काफी प्रतिकूल असर पड़ता है। व्यवसाई सामाजिक कार्यकर्ता नागेश्वर चौहान, अशोक गुप्त, भोला जायसवाल, नन्हे लाल चौरसिया, सुनील प्रजापति, कालिका प्रसाद, झीनक यादव,रमेश राय आदि ने प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए बाजार में मूलभूत सुविधाएं बहाल किए जाने की मांग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें