फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सोना न खरीदने की अपील पर सराफा कारोबारियों का फूटा गुस्सा

विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा में  सर्राफा सेवा समिति एवं ऑल इंडिया युवा ज्वैलर्स एसोसिएशन की एक बैठक में मौ
विज्ञापन
मऊ। प्रधानमंत्री की ओर से जनता से बार-बार सोना न खरीदने की अपील किए जाने को लेकर सराफा कारोबारियों में नाराजगी है। सोमवार को नगर के सहादतपुरा स्थित कार्यालय पर सराफा सेवा समिति एवं ऑल इंडिया युवा ज्वैलर्स एसोसिएशन की बैठक में कारोबारियों ने इस अपील पर कड़ा विरोध जताया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मनीष सर्राफ ने इसे ज्वैलरी उद्योग के लिए बेहद चिंताजनक बताते हुए कहा कि ऐसा बयान सराफा बाजार की रीढ़ पर सीधा प्रहार है।
उन्होंने कहा कि ज्वैलरी सेक्टर बिना किसी सरकारी सहयोग के सैकड़ों वर्षों से पूरे देश में फल-फूल रहा है और आज तक इस व्यापार को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार की कोई योजना नहीं आई। ऐसे में प्रधानमंत्री को इस तरह का बयान देने से पहले देश के करोड़ों व्यापारियों, कारीगरों और उनके परिवारों के बारे में सोचना चाहिए था।
मनीष सर्राफ ने तंज कसते हुए कहा कि अगर सरकार को गोल्ड को लेकर इतनी ही चिंता है तो गोल्ड इंपोर्ट पूरी तरह बंद कर देना चाहिए।
व्यापारियों ने आरोप लगाया कि इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाए जाने से नेपाल, म्यांमार और बांग्लादेश के रास्ते गोल्ड स्मगलिंग गैंग सक्रिय हो गए हैं। इसे रोकने में सरकारी तंत्र पूरी तरह विफल साबित हो रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसका असर सही तरीके से कारोबार करने वाले सराफा व्यापारियों पर पड़ रहा है और उनका व्यापार वेंटिलेटर पर पहुंच गया है।
बैठक में मौजूद सभी कारोबारियों ने प्रधानमंत्री की अपील पर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। इस दौरान जिला महामंत्री कर्ण शांडिल्य, नगर अध्यक्ष कन्हैया वर्मा, मनोज वर्मा, निखिल वर्मा, हरिओम वर्मा और सुजीत वर्मा समेत दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें