फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ में बुलडोजर एक्शन: नदी किनारे बने 10 अवैध अतिक्रमण को किया गया ध्वस्त, DM के सख्त निर्देश पर हुई कार्रवाई

Mon, 08 Jul 2024 04:47 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

यूपी सरकार की ओर से अवैध निर्माण पर बुलडोजर एक्शन जारी है। इसी क्रम में प्रदेश के मऊ जिले में सोमवार को तमसा नदी के किनारे 10 अवैध निर्माण पर प्रशासन का बुलडोजर चला। 
विज्ञापन
मऊ में चला प्रशासन का बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले में जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र के दिशा निर्देश पर सोमवार को तमसा नदी के किनारे अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान 10 अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया गया। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सिटी मजिस्ट्रेट बृजेंद्र कुमार के नेतृत्व में किया गया। 

विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि मंगलवार को भी अधिक संख्या में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। बताया कि तमसा नदी पर अतिक्रमण को लेकर जिला प्रशासन गंभीर है। जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

मऊ में चला प्रशासन का बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि जिलाधिकारी ने तमसा नदी को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए समस्त अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। जब तक समस्त अवैध निर्माण नहीं हटेंगे, तब तक अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। 
विज्ञापन

मऊ में चला प्रशासन का बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के बाद यहां पर नदी की जलधारा को अविरल किया जाएगा। नदी के दोनों तरफ पौधारोपण भी होगा। कहा कि इससे पहले भी बीते दिनों जिला प्रशासन के निर्देश पर पुलिस की मौजूदगी में अतिक्रमण को लेकर अभियान चलाया गया था, जिसमें कुल 93 अतिक्रमण को चिहिृत किया गया था। इसमें 20 मकान को ध्वस्त किया गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें