फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ में बुलडोजर एक्शन: अवैध अतिक्रमण को प्रशासन ने कराया ध्वस्त, कार्रवाई से मौके पर मचा हड़कंप

Sat, 27 Jul 2024 03:59 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

मऊ में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत शनिवार को अवैध कब्जे पर बुलडोजर की कार्रवाई की गई। इस दौरान मौके पर हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन
अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ नगर में शनिवार को अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का बुलडोजर चला। इस दौरान नगर के सहादतपुरा क्षेत्र में लबे सड़क पटरी और फुटपाथ पर बड़े दुकानदारों के कब्जे को जिला प्रशासन ने ध्वस्त कराया। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी अंजनी कुमार पांडेय स्वयं मौजूद रहे।

विज्ञापन




शनिवार को नगर के सहादतपुरा आजमगढ़ मोड़ से शुरू हुए अतिक्रमण हटाओ अभियान में नगर पालिका के बुलडोजर ने बड़े दुकानदारों द्वारा फुटपाथ और सड़क पर टीन सेट डालकर किए गए कब्जे को ध्वस्त किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान हड़कंप की स्थिति बनी रही। वहीं खबर लिखे जाने तक कार्रवाई जारी रही। इस पूरे मामले पर सीओ सिटी अंजनी कुमार पांडेय ने कहा कि शहर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें