फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 20 फीट गहरे कुएं में गिरी भैंस, पानी भर निकाली गई बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक के सेमरी गांव में मंगलवार की रात करीब आठ बजे पशुपालक की भैंस घर से कुछ दूरी पर सूखे कुएं में गिर गई। दो घंटे की मशक्क्त के बाद दो ट्यूबवेल से कुआं में पानी भरकर बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

गांव निवासी पशुपालक मुरारी चाैहान की भैंस को उसने घर के बाहर बांधा था। रात करीब आठ बजे उसकी भैंस बंधे खूंटे से कुछ दूरी पर 20 फीट सूखे कुएं में गिर गई। भैंस की आवाज सुनकर पशुपालक, ग्राम प्रधान सहित आस-पास के लोग आ गए।
रस्सी के सहारे भैंस को बाहर निकाले की कोशिश की गई। आधे घंटे बाद भैंस बाहर नहीं निकलने पर कुएं में दो ट्यूबवेल से पानी भरा गया। पानी उपर आने के बाद भैंस को बाहर निकाला गया। ग्राम प्रधान अंगद सिंह चौहान ने बताया कि गांव का यह पशुपालक का पुराना कुआं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें