बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को विधानसभा चुनाव में ईवीएम में गड़बड़ी के विरोध में धरना दिया। सभी जिला मुख्यालयों पर धरना के क्रम में मंगलवार को बसपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर धरना दिया।
मुख्य अतिथि संजय सागर जोनल कोआर्डिनेटर आजमगढ़ ने आरोप लगाया कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेशों में जाकर जनता की कमाई खर्च कर रहे हैं। कहा कि चुनाव में विदेशी इंजीनियरों से ईवीएम मशीन में कैसे छेड़छाड़ किया जाए ताकि बटन कहीं दबावें वोट कमल के फूल पर ही पड़े का फार्मूला भी इजाज किया गया है।
कहा कि जिस देश में ईवीएम मशीन का निर्माण हुआ है वहीं के देशों ने इस मशीन को नकार दिया है। आज वहां वैलेट पेपर से वोट पड़ रहा है।
अब्बास अंसारी ने कहा कि आज कई प्रदेशों में उपचुनाव हुआ। ईवीएम मशीन की खराबी पकड़ी भी गई है। उन्होंने मांग किया कि भारत के जिन जिन प्रदेशों में ईवीएम मशीन द्वारा वोट पड़े हैं उसे भंग करके बैलेट पेपर द्वारा मतदान कराया जाय।
लोकतंत्र की हत्या करने वाले और भारत के करोड़ो करोड़ो मतदाताओं के साथ मजाक करने वाले झूठे प्रधान मंत्री और चुनाव आयोग को कड़ी से कड़ी सजा दी जाय।
पूर्व विधायक उमेश चंद्र पांडेय जी ने कहा कि आज चारो तरफ हत्या, छिनैती, बलात्कार, भाजपा के लोग भगवा गमझा गले में लगाकर सबको दहशत में डाले हुए हैं।