मऊ/वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के कोलोराकमाल सेनपुर गांव के पास शुक्रवार रात बदमाशों ने बसपा के जिला उपाध्यक्ष को लक्ष्य कर फ़ायरिग किया। लेकिन संयोग था कि वो बाल बाल बचे। पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दिया। इसमें पीड़ित ने चार लोगों को आरोपित किया है। साथ ही उन पर हत्या की नीयत से दो गोली चलाने का आरोप लगाया है।
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर कोलोरा गांव निवासी संतोष राजभर( 35) बसपा के जिला उपाध्यक्ष हैं। शुक्रवार की रात 10 बजे के करीब वो एक निमंत्रण कर घर लौट रहे थे। जैसे ही वो घर के करीब पहुंचे, तभी एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने सामने से उनको लक्ष्य कर फायरिंग कर दिया। यह संयोग ही था कि गोली जिला उपाध्यक्ष के बजाए कार को छेद कर निकल गई।
दूसरी गोली संतोष के जैकेट को छेदकर सीट में जा घुसी। परिणामस्वरूप बसपा जिला उपाध्यक्ष बाल बाल बच गए। जिला उपाध्यक्ष ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दिया मौके पर पहुंची पुलिस जिला उपाध्यक्ष तथा उनकी कार को लेकर कोतवाली आई घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार धुले भी मौके पर पहुंचकर मामले से अवगत हुए।
जिला उपाध्यक्ष संतोष राजभर ने घटना के बाबत चार व्यक्तियों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दिया। तहरीर लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। इस बाबत कोतवाली प्रभारी नीरज कुमार पाठक ने बताया कि जिला उपाध्यक्ष द्वारा चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर मिली है जिसकी जांच की जा रही है जल्द ही बदमाश पकड़े जाएंगे।