फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल, नेडा के काटे कनेक्शन

विज्ञापन
घोसी में बिजली विभाग की ओर से नगर में चलाया गया चेकिंग अभियान,कनेक्शन चेक करते अवर अभियंता पी नाथ आैर अन्य। - फोटो : mau
विज्ञापन
घोसी नगर में शुक्रवार को बिजली विभाग द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान टीम ने बकाया होने पर बीएसएनएल तथा नेडा कार्यालय का कनेक्शन काटने की कार्रवाई की। साथ ही 30 उपभोक्ताओं का भी कनेक्शन काटने के साथ राजस्व वसूल किया।चेकिंग से बकायादारों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन


घोसी के अधिशाषी अभियंता डीडी शर्मा के निर्देश पर शुक्रवार को सहायक अभियंता राजेश प्रसाद एवं अवर अभियंता पृथ्वीनाथ ने चेकिंग अभियान चलाया। जहां टीम ने भारत संचार निगम लिमिटेड का कार्यालय का चार लाख रुपये एवं नेडा घोसी का डेढ़ लाख रुपये बकाया होने पर कनेक्शन काटा। उसके बाद टीम ने करीमुद्दीनपुर में बकाया को लेकर 15 विद्युत उपभोक्तओं के कनेशक्शन को काटने के साथ उपभोक्ताओं से साढ़े तीन लाख रुपये की राजस्व वसूली करने के साथ ही पांच लोगों के लोड बढ़ाया गया।

इस दौरान टीम ने मदरसा शमशुल ओलूम घोसी के साथ ही 20 उपभोक्ताओं के मीटर आदि चेक किया गया तो वही पांच उपभोक्ताओं के लोड बढ़ाया गया । जिसमें मदरसा समसुल उलूम की चेकिंग करने के साथ बकाया का एक लाख रुपये राजस्व वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें