फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: साढ़ू ने की पांच लाख की धोखाधड़ी, न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के भूलीपुर मोहल्ला निवासी शादाब खान ने अपने साढ़ू पर पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई के लिए न्यायालय में गुहार लगाई। न्यायालय के आदेश पर मिर्जापुर निवासी असलम के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कस्बे के भूलीपुर मोहल्ला निवासी शादाब खान का आरोप है कि वह रोजगार के सिलसिले में 2014 से 2016 तक सऊदी में रहा। इस दौरान मिर्जापुर निवासी उसके सगे साढ़ू मोहम्मद असलम ने मुंबई के नाला सोपारा में 240 वर्ग फीट जमीन दिलाने के नाम पर पांच लाख रुपये लिए।
इसके लिए बैंक खाते में विभिन्न तिथियों में तीन लाख 40 हजार रुपये जमा कराए गए, जबकि शेष एक लाख 60 हजार रुपये आरोपी असलम मुहम्मदाबाद गोहना स्थित पीड़ित के घर आकर ले गया।
विज्ञापन

जमीन की रजिस्ट्री के लिए पीड़ित ने कई बार आरोपी से तगादा किया, लेकिन वह टालमटोल और बहानेबाजी करता रहा। लगभग नौ साल बाद भी न तो उसे जमीन मिली और न ही पैसा वापस मिला।
पैसा मांगने पर अब आरोपी गाली-गलौज कर रहा है और मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस और पुलिस अधीक्षक को दी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर न्यायालय का सहारा लिया।
इस संबंध में कोतवाल केके वर्मा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आरोपी असलम के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें