फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: भाई पर लगाया गहने चोरी और गर्भवती पत्नी से मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। स्थानीय थाना क्षेत्र के लकुरा गांव निवासी एक व्यक्ति ने सोमवार को पुलिस को तहरीर देकर अपने भाई पर आभूषण चोरी करने और मांगने पर पत्नी से मारपीट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

लकुरा निवासी सिंटू राजभर ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी निशा गर्भवती है। बीते दो मई की दोपहर करीब दो बजे डॉक्टर को दिखाने भैरोपुर ले गया था। घर पर कोई नहीं था, इसका फायदा उठाकर उसका भाई अपनी पत्नी के साथ कमरे का ताला तोड़कर कमरे में घुस गया।
बक्से में रखी सोने की नथुनी, सोने का मंगलसूत्र, सोने का कानफूल, सोने का मांगटिका, चांदी की पायल चोरी कर लिया। घर आकर देखा तो सामान बिखरा था। रविवार की रात आठ बजे वो भाई से सभी आभूषण मांग रहा था। इसी बात पर भाई ने सारा सामान उठाकर पोखरी में फेंकने लगा और घर से निकल जाने को कहा। विरोध करने पर अपनी पत्नी के साथ मिलकर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बचाने आई गर्भवती पत्नी को भी मारपीट कर घायल कर दिए। दोनों को पिटता देख भाई पिंटू राजभर बचाने आया तो लोहे की रॉड से मारकर उसे लहूलुहान कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें