फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सभासदों ने नगर विकास मंत्री को सौंपा सामूहिक इस्तीफे का पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। आदर्श नगर पंचायत घोसी के सभासदों ने सोमवार की सुबह नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को सामूहिक रूप से इस्तीफे का पत्र सौंपा। सभासदों ने आरोप लगाया कि चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी द्वारा उन्हें कोई सम्मान नहीं दिया जा रहा है। जिससे वे जनता के बीच जवाबदेह होते हुए भी उपेक्षा का शिकार हो रहे हैं। आरोप लगाया कि चेयरमैन नगर पंचायत कार्यालय में उन्हें बैठने की जगह नहीं मिलती है।
विज्ञापन

न ही वार्ड से जुड़ी समस्याओं को रखने का अवसर मिलता है। उनकी समस्याओं की सुनवाई नहीं होती और चेयरमैन की तानाशाही लगातार बढ़ती जा रही है। उनके सामूहिक इस्तीफे को स्वीकार किया जाए। इस दौरान सभासद संघ के अध्यक्ष जुल्फेकार अहमद, सभासद विवेक, पद्माकर मौर्य, शहान खान, प्रेमचंद यादव, अंजुम आरा, नेहाल अख्तर, अजित आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें