फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तपुरा मुहल्ले में दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा नाले की टूटी पटिया

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा के दोस्तपुरा मुहल्ले में कस्बे से कसारा मोड़ जाने के मार्ग पर बने नाले का पटिया टूटे होने के चलते आए दिन कोई न कोई घटना होती रहती है। मुहल्लेवासियों की शिकायत के बाबजूद भी नाले की पाटिया को दुरुस्त नहीं किया जा सका है। शुक्रवार को गुजर रहे ट्रैक्टर का पहिया नाले के टूटे पटिया में फंसने से घंटो तक मार्ग अवरुद्ध रहा। मुहल्लेवासियों ने उक्त नाले पर जल्द से जल्द पटिया निर्माण की मांग किया है।
विज्ञापन

मुहल्ला दोस्तपुरा से कसारा मोड़ को जाने वाले मार्ग पर कई जगह पटिया टूटा हुआ है। जिसके चलते आए दिन कोई न कोई घटना होती रहती है। गत मंगलवार की सुबह लैरोदोनवार निवासी अजीत कुमार तथा भदसा मानोपुर निवासी शैलेश कुमार अपनी मोटरसाइकिल से बाजार जाते वक्त इस टूटी पटिया का शिकार होकर बुरी तरह घायल हो गए थे। आसपास के लोगो ने किसी प्रकार घायलों को अस्पताल भेजवाया। शुक्रवार की सुबह एक ट्रैक्टर का पहिया फंस गया और घंटो तक पहिया न निकल पाने के चलते यह मार्ग बाधित रहा। इस संबंध में कस्बा के अफजल, लवकुश, सुरेश गौरव का कहना है कि कोपागंज नगर पंचायत का नाला कोपा मुहल्ला दोस्तपुरा होते हुए थाना तक गया है। उसकी पटिया जगह जगह टूटी है जिसके कारण आए दिन कोई न कोई घटना होती रहती है। आए दिन घट रही घटनाओं को लेकर सभी ने नगर पंचायत प्रशासन से टूटी पटिया के मरम्मत कराने की शिकायत किया, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। नगर पंचायत कोपागंज के अधिशासी अधिकारी जय प्रकाश यादव का कहना है कि मामला सज्ञान में नहीं था। शीघ्र ही टूटी पाटिया को दुरुस्त करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें