मऊ। कोरोना संक्रमण तेजी के साथ फैलने लगा है। जिले में 24 घंटे में कुल 277 नये संक्रमित मरीज मिले हैं। इसमें सर्वाधिक 167 लोग आजमगढ़ से आई आरटीपीसीआर की जांच रिपोर्ट में संक्रमित पाए गए। वहीं दो मरीजों की मौत इलाज के दौरान हो गई। राहत वाली बात यह रही कि रविवार को 150 संक्रमित स्वस्थ होकर घर लौटे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। रविवार को मेडिकल टीम ने जिले के अलग अलग जगहों पर 738 लोगों का एंटीजेन किट से जांच की। इसमें 101 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। वहीं आजमगढ़ से आई 1485 आरटीपीसीआर रिपोर्ट में 167 मरीज मिले। वहीं ट्रूनाट से जांच में नौ मरीज संक्रमित मिले। बताया कि सबसे सकारात्मक बात रही इस दौरान 150 मरीजों ने इस संक्रमण को मात देकर अपने घर लौट गए। संक्रमित मरीजों में जिला महिला अस्पताल की एक महिला चिकित्सक, अमिला से 11, बड़राव सीएचसी से एक, दोहरीघाट सीएचसी से एक, फतेहपुर मंडाव सीएचसी से एक, अलीपुर से नौ, डब्लूएचओ कार्यालय से एक, भीटी से आठ, इमिलया से सात, जेपी प्लांट से तीन, परदहा से दो, ताजोपुर से चार, मुंशीपुरा से छह, बकवल से तीन, रैनी से पांच, डुमराव से चार, उमापुरा से आठ, बेेलौझा से पांच सहित जिले में 277 नए मरीज मिले। रविवार को 277 मरीजों के मिलने से जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 5 हजार 386 पहुंच गई है। इसमें 3 हजार 814 मरीज रिकवर हो चुके है। 43 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि सक्रिय 1529 मरीजों में से 1213 मरीजों का उपचार होम आइसोलेशन में किया जा रहा है।