फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सिल्ट सफाई के दौरान टूटी पुलिया, माइनर के गड्ढे से होकर गुजरते हैं ग्रामीण

विज्ञापन
अमिला नगर पंचायत अंतर्गत नवकापूरा बसावनपुर के समीप शारदा सहायक माइनर पर बने लगभग तीस वर्ष पुरान
विज्ञापन
अमिला नगर पंचायत के नवकापूरा बसावनपुर के पास शारदा सहायक खंड-32 माइनर पर पाइप लगाकर करीब तीन दशक पहले बनी पुलिया सिल्ट सफाई के दौरान टूट जाने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

तीन माह पूर्व सिल्ट सफाई के दौरान जेसीबी से पाइप क्षतिग्रस्त हो गई थी, लेकिन अब तक मरम्मत नहीं हो सकी है। बरसात के समय माइनर में पानी भर जाने पर छह माह तक आवागमन बाधित रहने की आशंका है।
ग्रामीणों का कहना है कि यह पुलिया पिढ़ऊथ सिंहपुर, नवकापूरा, बसावनपुर, मटरपुरा सहित आधा दर्जन से अधिक गांवों के लोगों के लिए मुख्य संपर्क मार्ग थी।
किसानों को सैकड़ों एकड़ खेतों तक पहुंचने, ट्रैक्टर और कृषि सामग्री ले जाने के लिए यही एकमात्र सुगम रास्ता था। इसके अलावा बसावनपुर विद्युत सब स्टेशन और फायर ब्रिगेड के आवागमन के लिए भी यह मार्ग महत्वपूर्ण है। फिलहाल लोग मजबूरी में माइनर के गड्ढे से होकर आवागमन कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोट-
नगर पंचायत द्वारा सड़क का निर्माण कराया गया है। संपर्क मार्ग को जोड़ने की व्यवस्था भी उन्हीं के माध्यम से की जाएगी। नहर संचालन में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए विभागीय स्वीकृत डिजाइन के अनुसार निर्माण कराया जाएगा। -हर्षेंद्र गुप्ता, अधिशासी अभियंता, शारदा सहायक खंड-32
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें