फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुलसी जयंती पर ब्राह्मण विकास परिषद ने किया प्रतिभा सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वाधान में रविवार को तुलसीदास की जयंती के अवसर पर शीतला माता मंदिर के प्रांगण में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन परिषद के अध्यक्ष ऋषिकेश पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस मौके पर प्रतिभाओं का अंगवस्त्रम, बाबा विश्वनाथ मंदिर तथा शिवलिंग का चित्र देकर के सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. सर्वेश पांडेय ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास का सामाजिक उत्थान में अतुलनीय योगदान है, रामचरितमानस रचना के माध्यम से जनमानस तक अपनी पहुंच बनाई। जनमानस के अंदर नैतिकता का बीजारोपण करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संरक्षक डॉ. एससी तिवारी ने बताया कि तुलसीदास जी समाज में जीवन जीने की कला का मंत्र दिया, जिससे मानव जीवन सफल हो सके। संरक्षक रामजी उपाध्याय ने परिषद के तीन उद्देश्य स्वास्थ्य, शिक्षा तथा संस्कार पर विशेष बल दिया। प्रतिभा सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 30 लोगों का सम्मान किया गया। पुरस्कृत होने वालों में मुख्य रूप से डा. सर्वेश पांडेय, देव भास्कर तिवारी, कंचन तिवारी, पूजा मिश्रा, जयप्रकाश मिश्र, अमरेश पांडेय, आनंद दूबे, विनोद पांडेय, संजय तिवारी, अभिषेक पांडेय, पंकज पांडेय, दिनेश मिश्रा, शुभम तिवारी, ऋचा तिवारी, शिवाकांत पांडेय, अरविंद पांडेय, अभिषेक दूबे, आयुष त्रिवेदी तथा दीपक पांडेय रहे। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाली बच्चियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राम जपित पांडेय, विजय शंकर तिवारी, हरिश्चंद्र दूबे, जय नारायण द्विवेदी, राम नारायण मिश्रा, राजेश तिवारी, धनंजय पांडेय, जयप्रकाश मिश्रा, डा. यूपी दूबे, विजय शंकर पांडेय, रमाकांत तिवारी, अमरनाथ मिश्रा, मृत्युंजय तिवारी, डा. बीएन पांडेय, डा. लक्ष्मी शंकर दूबे, शरद कुमार पांडेय, संजय उपाध्याय, जय शंकर दूबे, संजय कुमार त्रिपाठी, राकेश कुमार मिश्र तथाविजय दूबे आदि रहे।
ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में ट्रेन हादसे में दोनों पैर गवांने वाले अभिषेक पांडेय का सम्मान किया गया। इस मौके पर अभिषेक के हौसले को सभी ने सलाम किया। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के परसपुरा निवासी अभिषेक पांडेय ने ट्रेन हादसे में दोनों पैर गवां दिए थे। लेकिन उसके बाद भी उन्होंने अपना हौसला बनाए रखा। आज सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों में हौसला भरने का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें