फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: ब्राह्मण विकास परिषद ने मनाया स्थापना दिवस

विज्ञापन
नगर के हनुमान नगर भीटी में ब्राह्मण विकास परिषद के कार्यालय के स्थापना दिवस पर ​उ​प​स्थित समाज 
विज्ञापन
ब्राह्मण विकास परिषद की ओर से नगर के चंद्रभानपुर स्थित पंचदेव मंदिर पर रविवार को परशुराम जयंती के अवसर पर परिषद का तृतीय स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर परिषद के संरक्षक डॉ. एस.सी. तिवारी ने कहा कि यह संगठन गैर-राजनीतिक है और सजातीय लोगों के लिए सदैव समर्पित रहा है तथा आगे भी रहेगा। उन्होंने कहा कि ज्ञानार्जन कर स्वयं को समाज में स्थापित करना आवश्यक है।
रामजी उपाध्याय ने कहा कि संगठन स्वास्थ्य, संस्कार और शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है। मात्र तीन वर्षों में परिषद ने ऊंचाइयों को प्राप्त किया है, जिसमें सभागार और भोजनालय भी तैयार हैं।
विज्ञापन

ऋषिकेश पांडेय ने कहा कि आज के दिन हम सजातीय बंधुओं के साथ गौ-रक्षा का संकल्प लेते हैं। हमें अपने अंदर की बुराइयों को त्याग कर समाज को सशक्त बनाना होगा।
इस अवसर पर परिषद के महामंत्री संजय कुमार त्रिपाठी ने कहा कि ब्राह्मण का सम्मान उसके कर्म से ही होता है। इस अवसर पर लक्ष्मी शंकर दुबे, अवधेश तिवारी, जयशंकर दुबे, प्रणव चतुर्वेदी, धनंजय पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें