फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रेमिका की शादी तोड़ने के लिए मंगेतर के घर पहुंचा प्रेमी, फोटो दिखा कर बोला- बरात लाया तो मार दूंगा गोली

Mon, 08 Jan 2024 06:40 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ

सार

रानीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। प्रेमिका की सगाई की जानकारी मिलते ही बौखलाया प्रेमी उसके मंगेतर के घर पहुंच गया। आरोप है कि बाइक से दोस्तों के साथ पहुंचे युवक ने प्रेमिका के साथ अपनी फोटो दिखाकर शादी तोड़ने के लिए उसके मंगेतर को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने अपनी प्रेमिका की शादी तय होने से नराज होकर उसके मंगेतर के घर अपने साथियों के साथ पहुंच गया। जहां उसने युवती के मंगेतर को जान से मारने की धमकी देते हुए तमंचा निकाल लिया। इस बीच लोगों को आता देख युवक और उसका एक साथी भाग निकले। जबकि उसके एक साथी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की और फिर उसे पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक ने बताया कि उसकी शादी बलिया जिले में एक गांव निवासी युवती के साथ तय हुई है। जहां बीते रविवार को वह सगाई कर अपने परिवार के साथ अपने गांव लौटा। सोमवार को उसे एक नंबर से फोन आया, जिसने खुद को युवती का प्रेमी बताते हुए मिलने के लिए पहले मऊ फिर खुरहट बाजार आने को बोला। इस पर मना करने के बाद युवक ने फोन काट दिया। 

आरोप है कि कुछ देर बाद एक बाइक से तीन युवक उसके घर पहुंचे, जहां उसे बाहर बैठा देखकर उसे पास बुलाया और उसकी मंगेतर के साथ अपनी फोटो दिखाकर शादी तोड़ने की बात कही। जब विरोध किया तो दो युवकों ने तमंचा निकाल कर धमकाते हुए कहा कि यह फोटो देखने के बाद भी तू शादी करने के लिए बरात लेकर पहुंचा तो तूझे सभी के सामने गोली मार दी जाएगी।
विज्ञापन


इस बीच शोर सुनकर घरवाले और गांव के अन्य लोगों को आता देखकर दबंग युवक बाइक से भागने लगे, लेकिन इस बीच एक युवक बाइक पर चढ़ न सका और लोगों ने उसे पकड़ लिया। लोगों ने उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। 

क्या कहती है पुलिस
उधर, इस घटना के संबंध में रानीपुर एसओ राजेश सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में है। अभी तक इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें