फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मेरे हार्ट के दोनों वॉल्व खराब, पति नहीं कर रहा परवाह.....

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। मेरी शादी तीन साल पहले बड़े अरमान से पिता ने की थी। मेरे हृदय की दोनों वॉल्व खराब हो चुकी है। बीते कई माह से जब मुझे मेरे पति की जरूरत है तो वो विदेश से नहीं आ रहा है। यह गुहार रविवार को महिला परिवार परामर्श की बैठक में एक महिला ने सदस्यों के समक्ष गुहार लगाते हुई कही।
विज्ञापन

बताया कि मेरा ऑपरेशन जरूरी है पर पति न फोन करता है पैसा दे रहा है। ससुर कई तारीख पर हाजिर होकर पैसा देना स्वीकार करके फिर इन्कार कर दिए। उधर मामले में कोई सुनवाई नहीं होने पर महिला के पति और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्णय लिया गया है। परिवार परामर्श ब्यूरो की सदस्य अर्चना उपाध्याय ने बताया कि सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक चली बैठक में 102 मामले सामने हुए जिनमें 14 का निस्तारण हुआ। जबकि तीन मामलों में आपसी गिले शिकवे को भूलकर साथ रहने को तैयार हुए। 9 फाईलें बंद कर दी गईं तो दो मामले में एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें