फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पकड़े गए दोनों आरोपी घोसी और चिरैयाकोट के रहने वाले

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। एटीएस ने मऊ जिले से दो युवकों को पकड़ा है। इसमें एक आरोपी चिरैयाकोट थाना क्षेत्र का और एक घोसी कोतवाली क्षेत्र का है। दोनों आरोपी अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं। उधर, गांव में इसको लेकर चर्चा हो रही है।
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक और मैनुअल तरीके से कूटरचित भारतीय दस्तावेज तैयार कर रोहिंग्या बंगलादेशी एवं अन्य विदेशी नागरिकों के आधार जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज तैयार करने वाले आरोपियों में एक हिमांशु राय निवासी सरसेना थाना क्षेत्र चिरैयाकोट और घोसी कोतवाली क्षेत्र के मृत्युंजय गुप्ता निवासी मदापुरा समसपुर को गिरफ्तार किया गया। घोसी का आरोपी मृत्युंजय गुप्ता माता-पिता का इकलौता पुत्र और दो पुत्रियां हैं, जो शिक्षा ग्रहण कर रही है। मृत्युंजय गुप्ता एक निजी काॅलेज से स्नातक का छात्र होने के साथ ही कंप्यूटर टाइपिस्ट का कार्य कर रहा था। वर्तमान में आधार कार्ड बनाना उसका मूल कार्य था। उसके पिता अपने मकान में एक छोटी से कपड़े की दुकान संचालित करते हैं। जबकि दूसरा आरोपी हिमांशु राय भी माता-पिता का इकलौता पुत्र है। इसकी तीन बहनें हैं, जिसमें दो को शादी हो चुकी है। आरोपी मूल निवासी बिलरियागंज, आजमगढ़ का रहने वाला है। लेकिन उसका परिवार काफी दिनों से मकान बनाकर सरसेना में रहता है। हिमांशु की सरसेना में मोबाइल और जनसेवा की दुकान है l इसके पिता हीरा राय भी उसी में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें