फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 हजार बुजुर्गों को लग चुकी बूस्टर डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
30 हजार बुजुर्गों को लग चुकी बूस्टर डोज
विज्ञापन

18 प्लस को प्रीकॉशन डोज लगाने की कवायद शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊ। संक्रमण को जड़ से खत्म करने के लिए चरणबद्ध तरीके से जहां कोरोना टीकाकरण किया जा रहा है। वहीं अब दोनों डोज ले चुके हर 18 वर्ष से ज्यादा उम्र के लाभार्थियों के लिए प्रीकॉशन डोज लगाने की कवायद शुरू कर दी गई है। यह डोज लाभार्थियों को निजी अस्पतालों में राशि खर्च कर लगवाना होगा। वहीं 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के लाभार्थियों का नि:शुल्क बूस्टर डोज जनवरी से लगाई जा रही है। अब तक 30 हजार को यह डोज लग चुकी है।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. बीके यादव ने बताया कि वर्तमान में 12 से 14 वर्ष के 93 हजार तथा 15 से 17 वर्ष आयु के एक लाख 54 हजार लाभार्थियों का टीकाकरण किया जा रहा है। इसके अलावा जिला अस्पताल, महिला जिला अस्पताल सहित 10 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों को प्रीकॉशन डोज लगाया जा रहा है। अब तक 18 वर्ष से ज्यादा उम्र के 16 लाख 62 हजार के मुकाबले 17 लाख 10 हजार लोगों ने टीके की पहली डोज ले ली है। वहीं इसमें 14 लाख 48 हजार 157 लोगों ने टीके की दोनों डोज ली है। बताया कि 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों के लाभार्थियों को प्रीकॉशन डोज की सुविधा सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क है। लेकिन 18 वर्ष से ज्यादा उम्र तथा 60 वर्ष से नीचे के लोगों के लिए यह सुविधा निजी अस्पतालों में उपलब्ध रहेगी। बताया कि इसके लिए एक निर्धारित राशि का भुगतान करना होगा। फिलहाल किसी निजी अस्पताल में यह डोज नहीं लग रही है, लेकिन जल्द ही अस्पतालों के आवेदन मिलने के बाद यह सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें