फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराई बोलेरो, छह लोग घायल

Thu, 30 Apr 2015 11:00 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हलधरपुर थाना क्षेत्र के थलईपुर गांव के पास गुरुवार की सुबह एक बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक आम के पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में चालक सहित वाहन में सवार एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी रतनपुरा लाया गया जहां से चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। एक की हालत चिंताजनक होने पर उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बलिया जनपद के निकासी गांव निवासी रामचंद्र सिंह (74) अपने परिवार के साथ बोलेरे से आजमगढ़ शादी की खरीदारी करने जा रहे थे। इसी बीच थलईपुर के पास रतनपुरा निवासी चालक राजीव सैनी का बोलेरो से नियंत्रण छूट गया और देखते ही देखते बोलेरो सड़क किनारे आम के पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में चालक समेत गाड़ी में बैठे रामचंद्र सिंह और उनके परिवार के अन्य सदस्य जालेश्वर, विनोद सिंह, मनोज कुमार सिंह, सोनम सिंह घायल हो गए। आसपास के लोगोें की सहायता से सभी घायलों को सीएचसी रतनपुरा पहुंचाया गया जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।  मनोज कुमार सिंह को जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें