फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंडिल जलाकर भूकंप में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि

Thu, 30 Apr 2015 10:58 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर क्षेत्र के फातिमा तिराहा स्थित मां दुर्गा मंदिर पर गुरुवार की शाम एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

   जिसमें साईं शेरावाली भक्त मंडल के परिवार की महिलाओं ने कैंडिल जलाकर भूकंप में मृत लोगों की श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने दो मिनट का मौन रखकर मृत लोगों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान साईं शेरावाली भक्त मंडल की अध्यक्ष ममता जायसवाल ने कहा कि नेपाल में जिस प्रकार से प्राकृतिक आपदा भूकंप ने अपना कहर बरपाया है।
विज्ञापन

    उसको सोचने के बाद से ही दिल कांप उठ रहा है। ऐसे में इस भूकंप के दौरान प्रभावित हुए लोग अपना जीवन यापन कैसे कर रहे होंगे। उन्होंने भक्त मंडल के सदस्यों से भूकंप में प्रभावित         लोगों के लिए आर्थिक सहायता देने की अपील किया। इस दौरान मुख्य रुप से माया, सरोज, अनीता, शिवम, बबीता, उर्मिला, शांति, पानमति, मनोज गुप्ता, प्रतीक जायसवाल, मनीष शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें